Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शासकीय हाई स्कूल भाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आनंद उत्सव

शासकीय हाई स्कूल भाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आनंद उत्सव




अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भाद के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में आनंद उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मचारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आनंद उत्सव कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष धनमती सिंह। जिला पंचायत सदस्य भारती केवट, जनपद सदस्य राधा सिंह, ग्राम पंचायत भाद के सरपंच चंद्रभान सिंह, बाड़ीखाड़ ग्राम पंचायत के सरपंच रामखेलावन सिंह एवं भाद ग्राम पंचायत के उपसरपंच शिव प्रजापति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के शिक्षकों, ग्राम पंचायत कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments