भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान की मासिक एवं कामकाजी बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा एवं सेवा प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला मंत्री अमर राठौर, मंडल प्रभारी रश्मि खरे, नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, अजय यादव, शिवभान सिंह, विक्की सिंह, राजा सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत मंडल पसान क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी मोर्चों के प्रभारियों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
सर्वेश पाण्डेय की भाजपा में घर वापसी
बैठक के दौरान भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। भाजपा की नीतियों से नाराज होकर कांग्रेस में चले गए सर्वेश पाण्डेय ने भाजपा में पुनः वापसी की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बताया गया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के कार्यकाल एवं संगठनात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर सर्वेश पाण्डेय ने पुनः भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने उनकी घर वापसी का स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
















0 Comments