Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मनोज गौतम के चाचा के लड़का स्वर्गीय दुर्गेश ( सचिन) मिश्रा का आकस्मिक निधन पर मंत्री दिलीप जायसवाल विधायक कोतमा ने दी श्रद्धांजलि


 मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग ( स्वतंत्र प्रभार) विधायक कोतमा दिलीप जायसवाल जी का दिनांक 08 सितंबर 2026 को दल बल के साथ ग्राम जमुनिहा जिला शहडोल में आगमन हुआ बलराम मिश्रा के छोटे पुत्र दुर्गेश ( सचिन) मिश्रा के निधन पर वर्षी के कार्यक्रम में सम्मलित हुए और स्वर्गीय दुर्गेश मिश्रा के छाया चित्र में पुष्प अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय दुर्गेश मिश्रा के परिवार से मंत्री जी मिले और कहा की हम आपके इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं, मेरे लायक जो भी कार्य हों जरूर बतलाये ये आपका दुःख नहीं हमारा भी दुःख है। मंत्री जी के कथन को पूरा परिवार ने सराहना किया।

परिवार के जबावदार मनोज गौतम ने बताया स्वर्गीय दुर्गेश (सचिन) मिश्रा का जन्म 03 दिसम्बर 1988 को हुआ था , इनकी विवाह जैतहरी जिला अनूपपुर में बड़े धूम धाम से किया गया था, निधन दिनांक - 25 /08/2026 को ईलाज के दौरान अस्पताल में हो गया। इनके एक बच्चा है जो लगभग चार वर्ष का है । पत्नी, माता,पिता, बड़े पापा, भाई, बहन , परिवार के सभी लोगों को असहनीय दुःख देकर देवलोक को चले गए। बीमारी पेट की गड़बड़ी थी खाना नहीं पचता था उल्टी हो जाती थी। दवाई बहुत कराई गई है किसी तरह की की कमी नहीं की गई है मंत्री जी को बताया।

शोकाकुल परिवार - पिता जी बलराम गौतम, माता जी अहिल्या गौतम, बड़े पापा बैजनाथ गौतम, बड़ी मम्मी रामलली गौतम, मनोज गौतम, राजेश गौतम, सुनील गौतम, तेजू गौतम, आदर्श गौतम, आयुष गौतम, अक्ष गौतम, कृष्णा गौतम, सोम गौतम पूरे गौतम परिवार , रिश्तेदार एवं मित्र मंडली , ग्राम वासियों को इस दुःख से दुखित है।

Post a Comment

0 Comments