अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा पुलिस को सूचना मिला कि 18 वर्ष का शव छत विछत हालत में कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बधी हुई पानी में उतराता हुआ दिखा जिसे पुलिस ने पानी से बाहर निकलवा कर, मृतक के पिता रंजू सहीस पिता संतराम सहीस निवासी ग्राम छोहरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
भालूमाड़ा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ किया गया जो बताये की आरोपी की सगी भांजी एवं मोहल्ले का मृतक सनि सहीस का पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी लडकी के मामा व घर वालों को पता चलने पर सनि सहीस को कई बार समझाया गया लेकिन सनि सहीस नही माना जिस कारण लडकी के मामा ने अपने एक साथी व चचेरा भाई एवं पडोसी चारो लोग आपस में सनि सहीस की हत्या करने की योजना बनाकर रात्रि 08.30 बजे मोटर सायकल से सनि सहीस को बैठाकर ग्राम छोहरी के बडी पुलिया के पास ले गये और सनि सहीस का रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दिये और मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मोटर सायकल में लाद कर ओसीएम के पोखरी डैम में ले जाकर फेंक दिये थे । घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल व दस्तावेज व हत्या में प्रयुक्त रस्सी को जप्त किया गया चारो आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा निरी. उमेश उपाध्याय उप निरी. डी.एस. बागरी, स.उ.नि. चन्द्रहास बांधेकर, स.उ.नि. कमलेश शुक्ला, प्र.आर. 118 ईश्वर यादव, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह, आर. 224 चक्रधर तिवारी, आर. 294 देवेन्द्र तिवारी, आर. 477 प्रदीप यादव, चा.आर. 575 दिनेश किराडे म.आर. 579 ज्योति मालवीय एवं साईबर सेल प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार, आर. पंकज मिश्रा की रही ।



0 Comments