Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ कोतमा पुलिस की कार्यवाही,खनिज सहित परिवहन करने वाले वाहनों को किया जप्त

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक महोदयएवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल व थाना कोतमा पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन करने वालों के विरूध्द लगातार कार्यवाहिया की जा रही है । 01. दिनांक 17.01.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गढ़ी तरफ से एक व्यक्ति एक नीले सफेद रंग की स्वाराज ट्रेक्टर की ट्राली में बिना टीपी के गिट्टी लोड करके गोविंदा गांव तरफ परिवहन करते लेकर जा रहा है । मुखविर की सूचना पर कोतमा सब्जी मंडी के पास से नीले सफेद रंग का स्वाराज कम्पनी का ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन न0 MP 65 AA 3912 जिसके पीछे एक नीले रंग की बिना नम्बर की ट्राली लगी जिसमें 03 घन मीटर अवैध गिट्टी लोड थी जिसका चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया था, धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम में एक पुराना इस्तेमाली नीले सफेद रंग स्वाराज कम्पनी ट्रेक्टर जिसका पीछे लगी ट्राली में 03 घन मीटर अवैध गिट्टी कीमती 5000 रूपये एवं ,ट्रेक्टर ट्राली कीमती पांच लाख रूपया कुल कीमती पांच लाख पांच हजार रूपये का मौके पर जप्त कर अपराध धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । 02 दिनांक- 20/01/26 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक ट्रेक्टर मे गोडारू नदी से अवैध रेत लोड कर बेचने हेतु जमगांव तरफ ले जाने वाला है ,मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही हेतु गोडारू नदी घाट मे पहुचे तभी लाल रंग का ट्रेक्टर आते दिखा पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक दूर से ही ट्रेक्टर को खडा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया लाल रंग की ट्रेक्टर बिना नंबर के ट्राली में तकरीबन 3 घन मीटर रेत लोड था मौके पर से चालक फरार हो गया बिना नंबर की ट्रेक्टर मेसी कम्पनी की ट्राली मे करीबन 03 घनमीटर रेत लोड है ट्रैक्टर मय ट्राली कीमती 360000 रू एवं ट्राली मे लोड अवैध रेत कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 365000 रूपये की जप्त कर अवैध खनिज चोरी एवं परिवहन करने पर आरोपी वाहन चालक एवं वैध वाहन स्वामी का कृत्य धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम व एम.वी. एक्ट. की धारा 77/177 का पाये जाने से अपराध कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि गोविन्द प्रजापति , प्र.आर. ज्ञानेन्द्र पासी, प्र.आर. रामपाल पटेल. आर. इस्तयाक खान, आर.अनिल मरावी. आर. संजय द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments