




अनूपपुर जिले में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक नए पयारी में एस.एस.आर.इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आधुनिक तकनीकी शिक्षा से भी सशक्त बनाना है। स्कूल के खुलने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
जहां कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आगमन होना था लेकिन जबलपुर में
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता थी इस कारण वे विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंच नही पाए,वे कुछ दिनों बाद विद्यालय आयेंगे
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, अनुविभागीय अधिकारी कमलेश पुरी ,जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह,लाल बहादुर जायसवाल,प्रेम चंद यादव,यादवेंद्र सिंह ,नरेश चंद्र शर्मा,अजय यादव, सुखविंदर सिंह,सचिन जायसवाल ,राजू गुप्ता स्वप्निल पांडे ,सरताज मियां ,वी आर रेड्डी,राजेंद्र राम ,पंकज खंडेलवाल , विद्यालय प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर दीप्ति घोष ,सचिव सतीश घोष,विश्वजीत घोष,इंद्रजीत घोष सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहे है !
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की दीप्ति घोष (डायरेक्टर) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है और यहाँ कक्षा नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक की शिक्षा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से दी जाएगी।
नए स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, खेल मैदान तथा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई है। विद्यालय में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक प्रशिक्षित एवं अनुभवी हैं, जो बच्चों की बौद्धिक, मानसिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही, अंग्रेज़ी भाषा पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी कि शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों जैसे खेलकूद, योग, संगीत, कला, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास होगा।
अभिवावकों ने कहा कि अब उन्हें अपने बच्चों को दूर शहरों में पढ़ने के लिए नहीं भेजना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही एक अच्छे इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी। क्षेत्रवासियों ने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य की पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में पहुंचे कई अभिभावक विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने अपने बच्चों को इसी विद्यालय में पढ़ने का निश्चय किया है
कुल मिलाकर, इस नए इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल का शुभारंभ क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में एक नई शुरुआत साबित होगा और आने वाले समय में यह विद्यालय उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बनेगा।
0 Comments