Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नगर पालिका परिषद पसान में शान से लहराया तिरंगा, नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने किया ध्वजारोहण







अनूपपुर

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने विधिवत तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें मिलकर स्वच्छ, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण रहा और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। ध्वजारोहण के साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments