Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राजू गुप्ता बने तरुण सभा मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष, वैश्य समाज में खुशी की लहर, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

अनूपपुर। केसरवानी वैश्य समाज को नेतृत्व में नई ऊर्जा मिली है। केसरवानी वैश्य तरुण सभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास केसरवानी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए राजू गुप्ता को तरुण सभा मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केसरवानी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम किंकर गुप्ता (पूर्व कलेक्टर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकमल केसरवानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता , जे.पी. गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता की सहमति से की गई। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजू गुप्ता जमुना कॉलरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता (अशोका होटल) के सुपुत्र हैं। तथा नगर सभा कोतमा के तरुण सभा अध्यक्ष भी हैं, वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समय-समय पर समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यकुशलता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजू गुप्ता की नियुक्ति पर केसरवानी नगर सभा कोतमा के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, महामंत्री नंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महिला नगर सभा अध्यक्ष आरती गुप्ता सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों और स्वजातीय बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर फैलते ही पूरे जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि राजू गुप्ता के नेतृत्व में तरुण सभा को नई दिशा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments