Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ग्राम पंचायत अमगवां में साप्ताहिक बाजार की बैठकी राशि में अनियमितता, जांच की मांग

 अनूपपुर।

फाइल फोटो 


जैतहरी जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमगवा में बाजार बैठकी की राशि को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अमगवा में हर गुरुवार को नियमित रूप से साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां दुकानदारों से बाजार बैठकी के नाम पर वसूली की जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बाजार बैठकी से वसूल की गई राशि शासकीय पंचायत खाते में जमा नहीं की जाती, बल्कि सरपंच द्वारा निजी खर्चों में उपयोग कर ली जाती है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे पंचायत की आय को भारी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बाजार का विधिवत रिकॉर्ड, रसीद बुक एवं जमा राशि का कोई पारदर्शी विवरण पंचायत में उपलब्ध नहीं है। इससे वित्तीय अनियमितता की आशंका और गहरी हो गई है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वे इस पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला पंचायत अनूपपुर में करेंगे।

Post a Comment

0 Comments