शहडोल- 29 जनवरी 2026 -- सांसद कप क्रिकेट क्रिकेट टुर्नामेंट केशवाही जमुनिहाँ के द्वारा खेल का आयोजन स्कूल ग्राउंड केशवाही में रखा गया था जिसका फाईनल मैच दिनाँक 29/1/2026 को रखा गया था। हिन्द 11 केशवाही और हनुमान गढ़ सड्डी के दोनों टीम से मुकाबला था जिसमें हनुमान गढ़ सड्डी की टीम की शानदार जीत हुई। साँसद कप क्रिकेट टुर्नामेंट केशवाही जमुनिहाँ के आयोजन समिति के द्वारा विजेता टीम हनुमान गढ़ सड्डी को 51000 इंक्यावन हजार रुपये नगद और ट्राफी, उप विजेता टीम को 31000 इक्तीस हजार रुपये नगद और ट्राफी , मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री मति अमिता चपरा , पूर्व कुलपति मुकेश तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष राकेश पाण्डे आदि अतिथियों के द्वारा दोनों टीम के कैप्टन को प्रदाय किया गया, साथ ही दोनों टीम के सभी खिलाडियों को भी पुरुष्कार प्रदाय किया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा विजेता टीम को बधाई दी गई ।
हनुमान गढ़ सड्डी के द्वारा क्रिकेट फाईनल खेल में शानदार जीत होने पर इस टीम के समर्थकों के द्वारा टीम के आनरों सुनील गौतम, अजय मिश्रा, तेजू गौतम, नीरज मिश्रा, प्रदीप समदरिया को बहुत बहुत बधाई दी गई।



0 Comments