
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना रामनगर पुलिस कस्बा देहात भ्रमण पर थी, इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फुलवारी टोला स्थित क्रिकेट ग्राउंड में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ियान भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 05 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि ₹1580/- (एक हजार पाँच सौ अस्सी रुपये) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपियों के नाम— *1.* संदीप कुमार केवट, पिता गोविंद प्रसाद केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, आमाडाड़ *2.* रवि कुमार केवट, पिता बाबूराम केवट, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, आमाडाड़. *3.* बीरेन्द्र चंदा, पिता जुगराज प्रसाद चंदा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, आमाडाड़
*4.* रवि कुमार चौधरी, पिता फूलदास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, आमाडाड़ *5.* अमन हथेल, पिता दिल्हरण हथेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, आमाडाड़
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र 27/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
0 Comments