Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने 6 नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया भव्य सम्मान, नगर विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

अनूपपुर
















नगर पालिका परिषद पसान में नवनियुक्त एल्डरमैनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने उदय प्रताप सिंह, यादवेंद सिंह, अजय द्विवेदी, अनुनय सिंह, दिलीप झा एवं जन्मजय दुबे का पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया।  

नपा अध्यक्ष ने सभी एल्डरमैनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जहां कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी।


नवनियुक्त एल्डरमैनों ने सम्मान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और नगर हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments