Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शान से लहराया तिरंगा,ग्राम पंचायत परासी में नये तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस

ग्राम पंचायत परासी में एक बार फिर से ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया जिसमे हाई स्कूल, माध्यमिक शाला और कन्या आश्रम के सभी बच्चों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अनूपपुर उपाध्यक्ष श्री तेजभान सिंह विशिष्ट अतिथि श्री हेतराम जांगड़े, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. धनीराम सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसी सरपंच श्रीमती राधा जी एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज श्याम के द्वारा किया गया.... यह गणतंत्र दिवस खास इसलिए था क्योंकि इस कार्यक्रम में 6 सरपंच सम्मिलित हुए वो महिला ऐसे है जिनका मायका परासी है और अपने ससुराल में सरपंच है जिन्हें ग्राम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया ऐसे ही लगभग 15 जन कों सम्मानित किया गया जिसमे कमला सिंह (सरपंच चगेरी) हेमवती सिंह (सरपंच धुम्मा) दुर्गावती जी (सरपंच कदमटोला) अनीता पनिका (पूर्व सरपंच छुलकारी) सीता सिंह (पूर्व सरपंच देवरी) मान सिंह (पूर्व जनपद सदस्य परासी) कामेश्वरी सिंह (पूर्व जनपद सदस्य परासी) सिंगली चौधरी (पूर्व उप सरपंच परासी) जगदीश कुल्हाडा (पूर्व उप सरपंच परासी) ओम प्रकाश सर्राती (पूर्व उप सरपंच परासी) सुदर्शन सिंह (संभाग स्तरीय फुटबॉल खिलाडी)

Post a Comment

0 Comments