दिनाँक - 22 जुलाई 2026 शहडोल जिले के रेंज आफिस केशवाही में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेंज के अंतर्गत आने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवम सामान्य जन का निःशुल्क परीक्षण में शुगर का , बुखार, बी. पी., की जांच कर कई अन्य बीमारियों का जांच कर निःशुल्क दवाई का वितरण सभी पेसेंट को दिया गया जिसका लाभ लोगों को मिला। शिविर में 78 रोगियों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में वन परिक्षेत्राधिकारी केशवाही के अंकुर तिवारी का पूर्ण सहयोग और ब्यवस्था प्रदान की गई।
मौके पर -- दक्षिण वन मण्डल जिला यूनियन अध्यक्ष शहडोल के अनिरुद्ध सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी केशवाही अंकुर तिवारी, डॉ. आर. के. तिवारी ( आयु.चिकित्सा अधिकारी ) , डॉ. सतेंद्र सिंह ( सी. एम.ओ.) , दिवाकर सिंह ( आयु. कम्पाउंडर ) , सचिन सिंह परिहार, सुरेश उर्वती, ( दवा साज द्वय ) , मदन लाल चौधरी ( पूर्ण स्वच्छक ) वन विभाग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, आम नागरिकों की उपस्थिति रही है।


0 Comments