Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अमृत हरित महाअभियान के तहत नगर पालिका परिषद पसान ने किया वृहद वृक्षारोपण, लगभग दो हजार पौधे लगाए










अनूपपुर


 पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर पालिका परिषद पसान द्वारा अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत एमआरएफ (MRF) सेंटर के समीप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग दो हजार पौधों का रोपण कर क्षेत्र को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र तथा क्षेत्र के पत्रकार मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,संतोष चौरसिया, दिवाकर विश्वकर्मा ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अजय यादव,भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल, सचिन जायसवाल,अब्दुल कलाम,जीवेंद्र सिंह नगर पालिका के उमेश त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधों की नियमित देखरेख और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

नगर पालिका परिषद पसान द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रभावी प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments