
पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान द्वारा चोरी की घटना की रोकथाम एवं चोरी के मशरुका की अधिक से अधिक बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन मे थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व मे बिजुरी पुलिस द्वारा चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली को खोज कर 07 लाख का मशरुका जप्त किया गया।
घटना विवरण प्रकार है कि दिनांक 19.01.26 को फरियादी रामखेलावन सिंह पिता सम्मन सिह निवासी मैरटोला कटकोना का थाना बिजुरी मे इस आशय का आवेदन दिया कि दिनांक 12-13/01/2026 के दरमियानी रात घर के सामने खडे ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी पता तलाश आस पडोस की गयी जिसका कोई पता नही चला। घटना विवरण पर थाना बिजुरी मे अपराध क्रमांक 15/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान बिजुरी पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सहायत ली गयी तथा सूझ बूझ से आरोपी पवन सिह पाव पिता स्व. ललन सिंह पाव उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 मैरटोला कटकोना थाना बिजुरी तथा राकेश सिंह कंवर उर्फ लाला पिता स्व रामविशाल सिंह कंवर उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 अस्पताल के सामने टेंघा चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से चोरी गये मशरुका एवं ट्रेक्टर कीमती 07 लाख रुपये का जप्त किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, प्रआर बसंत कोल, गोपाल सिह आर अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।
0 Comments