Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

🚦रात में जुगनुओं-सी चमक उठे शहर के प्रवेश द्वार, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप बने सुरक्षा कवच

✍️अनूपपुर शहर की सड़कों ने अब रात्रि में नया रूप धारण कर लिया है। जैसे ही अंधेरा होता है, शहर के *तीनों प्रमुख प्रवेश मार्ग* जुगनुओं की तरह चमक उठते हैं। सड़क किनारे लगाए गए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप दूर से ही चमककर वाहन चालकों को सुरक्षित मार्ग का संकेत दे रहे हैं। 👉पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में यह अभिनव पहल की गई है। *दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से* शहर के प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर हजारों की संख्या में *रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप* लगाए गए हैं। *👉रेट्रो रिफ्लेक्टर निम्नलिखित मार्गों पर लगाए गए हैं—* 🔹 सोन नदी पुल से संधा तिराहा तक 🔹 अंडरब्रिज तिराहा से परसवार रोड तक 🔹 साईं मंदिर से जैतहरी नो एंट्री प्वाइंट तक इन मार्गों पर *कहीं पेड़ों पर, कहीं विद्युत खंभों एवं सड़क किनारे संरचनाओं पर* रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं, जिससे रात्रि के समय सड़क की सीमाएं स्पष्ट दिखाई देती हैं और वाहन चालकों को सुरक्षित दिशा-निर्देश मिलते हैं। 👉यह व्यवस्था विशेष रूप से रात्रि में चलने वाले भारी वाहनों, बाहरी यात्रियों एवं दोपहिया चालकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यातायात विभाग का यह प्रयास *सुरक्षित यातायात, दुर्घटना-मुक्त शहर और जन-सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता* को दर्शाता है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सीमित गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें। 📍यातायात पुलिस अनूपपुर

Post a Comment

0 Comments