:
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया है।
फरियादी रमेश (परिवर्तित नाम) निवासी वार्ड क्रमांक 08, सीएचपी रोड, राजनगर की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति (परिवर्तित नाम) दिनांक 14.02.2025 को घर से बिना बताए लापता हो गई थी, जिस पर थाना रामनगर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 20.01.2026 को बालिका को शहडोल से सकुशल दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिका द्वारा वहां रहकर कार्य करना बताया गया है। बालिका सुरक्षित है एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष आज प्रस्तुत किया गया है एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई संतोष पट्टा, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी एवं महिला आरक्षक पूजा राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
0 Comments