Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जमुना स्टेडियम में दर्शकों के लिए शेड निर्माण की वर्षों पुरानी हुई मांग, वर्कर्स क्लब कमेटी ने महाप्रबंधक को सौंपा पत्र



अनूपपुर

 जमुना ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं को बढ़ाने और आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर वर्कर्स क्लब कमेटी जमुना के अध्यक्ष स्वप्निल पाण्डेय ने जमुना-कोतमा क्षेत्र, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है।

पत्र में बताया गया कि स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। पवेलियन में पर्याप्त छाया की व्यवस्था नहीं होने के कारण दर्शकों को तेज धूप और बारिश के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पवेलियन में दर्शकों के बैठने के लिए शेड निर्माण की मांग की गई है।

कमेटी ने शेड निर्माण के साथ स्टेडियम में उपलब्ध फ्लड लाइट, सुविधायुक्त बॉक्स/मंच, बाउंड्री वॉल तथा अन्य आवश्यक संरचनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव कराने की भी मांग रखी है।

वर्कर्स क्लब कमेटी ने मुख्य महाप्रबंधक से जनहित और खिलाड़ियों-दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।

पत्र की प्रतिलिपि एरिया जेसीसी सदस्यों तथा वेलफेयर से जुड़े बीएमएस, एचएमएस, इंटक, एटक और सीटू के एरिया सदस्यों को भी प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments