Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जमुना और भालूमाड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, नपा अध्यक्ष पसान सहित सैकड़ों नागरिक जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं हुए शामिल










 

नगर पालिका परिषद पसान के जमुना भालूमाड़ा क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।


नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं।


भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने भी नागरिकों और विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।


तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह,उदय प्रताप सिंह, महामंत्री अजय यादव,पंकज मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल, नरेश चंद्र शर्मा ,अजय द्विवेदी,सुखविंदर सिंह, विकास जायसवाल, सचिन जायसवाल ,अब्दुल कलाम,मीनू तिवारी, जन्मजय दुबे, अविनाश सिंह राजा ,शिवभान सिंह, दीपक तिवारी,गोलू सिंह सरदार,दुर्गा चौहथा , मान सिंह कुशराम,अमीन अहमद सहित क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शासकीय विद्यालय जमुना कालरी से अवधराज सोलंकी तथा बच्चे ,जे ई एम विद्यालय के बच्चे,पी एम श्री विद्यालय भालूमाड़ा के शिक्षक सतीश सिंह सहित बच्चे , बाल शिक्षा निकेतन भालूमाड़ा के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा और यात्रा ने लोगों में राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments