गांधी जयंती पर अनूपपुर थर्मल की बड़ी पहल, दो अदाणी कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ
स्थानीय युवाओं को बार बेंडिंग, कारपेंटरी, इलेक्ट्रिशियन, डेटा एंट्री और वेयरहाउस पैकर ट्रेड में मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
पहले अदाणी कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ टी.आर. नाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोतमा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में दशरथ सिंह तहसीलदार, विकास सिंह, थाना प्रभारी बिजुरी, रिंकू मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य, अखिलेश कुमार, सरपंच उमरदा, चंदा पनिका, सरपंच मझौली, उमेश शर्मा, उपसरपंच गुलीडांड, भगवान दास, सरपंच कोठी तथा शिव कुमार शर्मा, उपसरपंच कोठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामुदायिक हितधारक एवं अनूपपुर थर्मल के अधिकारी मौजूद रहे।
तीन ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण
इस कौशल विकास केंद्र के माध्यम से स्थानीय युवाओं को बार बेंडिंग, कारपेंटरी एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में Amara Raja, Shapoorji एवं Apex की टीमों द्वारा तकनीकी एवं कार्यान्वयन सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए प्रारंभिक रूप से 35 स्थानीय युवाओं की सूची प्राप्त हुई थी। उद्घाटन के दिन 22 अभ्यर्थियों ने इलेक्ट्रिशियन एवं कारपेंटरी ट्रेड में अपना पंजीयन पूरा किया। युवाओं की इस भागीदारी से कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के प्रति उनकी रुचि सामने आई।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसडीएम टी.आर. नाग, थाना प्रभारी विकास सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए अनूपपुर थर्मल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण पूरा करने तथा प्राप्त कौशल का उपयोग बेहतर भविष्य के निर्माण में करने का आह्वान किया।
ग्राम कोठी में दूसरे कौशल विकास केंद्र का भी शुभारंभ - इसके बाद अनूपपुर थर्मल द्वारा ग्राम कोठी में स्थापित दूसरे अदाणी कौशल विकास केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में स्थानीय युवाओं को डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं वेयरहाउस पैकर ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर इन ट्रेड्स के नए प्रशिक्षण बैच की शुरुआत भी की गई। स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया। कार्यक्रम में उमरदा, मझौली एवं कोठी सहित आसपास के ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, सामुदायिक हितधारक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम - दोनों अदाणी कौशल विकास केंद्रों की स्थापना के माध्यम से अनूपपुर थर्मल द्वारा स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण देने, उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में पहल की गई है।
अनूपपुर थर्मल का उद्देश्य है कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर नए कौशल विकसित करें तथा रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें। स्थानीय युवाओं को कौशल से सशक्त बनाने और कुशल, रोजगार-सक्षम एवं आत्मनिर्भर समुदाय के निर्माण की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




0 Comments