आज दिनांक 25 मई 2026 को तहसीलदार के अदेशानसार आदि शक्ति मरखी देवी ( धूमावती ) मंदिर जमुनिहाँ पोस्ट केशवाही जिला शहडोल के नाम पर जमीन आरक्षित करने की करने की कार्यवाही शासन के द्वारा कराई जा रही है।
मरखी देवी मंदिर में दस महा विद्या की स्थापना, श्री गणेश जी श्री हनुमान जी, श्री काली जी, भैरों बाबा जी और श्री शिव लिंग ( शंकर जी) की स्थापना समिति के द्वारा जन सहयोग से कराई गई है। इस मंन्दिर में लोगों का आस्था का केंद्र है, दूर दूर से लोग यहाँ दर्शन करने आते है, मन्नते मांगते हैं माता जी उनकी मन्नते पूरी करते हैं।
श्री राम नवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष श्री मद भागवत कथा या श्री रामकथा, महा काली महोत्सव, जवारा महोत्सव, यज्ञ, हवन पूजन, किया जाता है, इस परिसर में मेला भी लगता है जिससे जगह कम पड़ रही है, इसी लिए मंदिर समिति और ग्राम पंचायत जमुनिहाँ के द्वारा मरखी देवी के नाम पर जमीन आरक्षित करने के लिए तहसील जैतपुर में आवेदन किया गया था।
शासन के आदेशानुसार पटवारी रघुबीर सिंह के द्वारा मंदिर से लगा हुआ शासकीय जमीन खसरा नम्बर 781/1 रकबा 0.405 हेक्टेयर, खसरा नम्बर 781/2 रकबा 0.817 हेक्टेयर, खसरा नम्बर 783/1/1 रकबा 1.237 हेक्टेयर, खसरा नम्बर 783/1/2 रकबा 0.809 चार किता को देखते हुए समिति के सदस्यों तथा किसानों को जमीन दिखाया गया , जिस पर किसी भी ब्यक्ति के द्वारा किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं की गई बल्कि ये कहा गया की मरखी देवी के नाम पर इन सभी
जमीन को आरक्षित किया जाए।
मौके पर - मंदिर समिति के अध्यक्ष चेतराम शर्मा, पटवारी रघुबीर सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, विनोद तिवारी आजीविका समन्वयक, धनराज शुक्ला गौ रक्षक जिला प्रमुख, मयंक सिंह कंवर,पं. छोटे राम दुबे , शिव कुमार मिश्रा, फुलचंद सिंह कंवर पंच, शंभू सिंह कंवर, हर प्रसाद राव, चौकीदार के. के. पनिका, शेषमणि, पुष्पेंद्र, बाल मुकुंद, मोती सिंह कंवर, विजय सिंह कंवर आदि लोगों की उपस्थिति रही है।


0 Comments