Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर भालूमाड़ा थाने में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित






अनूपपुर


भालूमाड़ा थाना में आगामी 27 मई को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक भालूमाड़ा थाने में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार एम पी पटेल,थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह,भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि महीप द्विवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजू गुप्ता ,भाजपा उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल,भाजपा नेता अजय द्विवेदी ,विकाश जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों सहित हिन्दू और मुस्लिम समुदाय  सहित नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सुरेश शर्मा दिवाकर विश्वकर्मा, संतोष चौरसिया दिनेश केवट,गुलाब रजक,राहुल कुशवाहा सहित पत्रकार बंधुओं ने बैठक में भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी भालूमाड़ा ने करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। साथ ही जमुना एवं भालूमाड़ा में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में उपस्थित  में डॉ शाहिद सिद्दीकी सहित मुस्लिम समुदाय के

लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अंत में सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments