Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रीवा में 20 मई को हुई कार दुर्घटना में दो जैन साध्वियों के निधन पर संपूर्ण जैन समाज ने कहा यह दुर्घटना नहीं की गई है हत्या,बिजुरी थाना प्रभारी के माध्यम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, पुलिस अधीक्षक सहित को सौंपा ज्ञापन,की कार्यवाही की मांग

 





अनूपपुर


जैन समाज बिजुरी द्वारा रीवा मध्य प्रदेश में 20 मई को कार चालक राशिद अली शाह द्वारा जैन साध्वी पूज्य श्रुतमति माताजी एवं उपसममती माताजी के ऊपर रीवा कलेक्ट्रेट के पास जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या कर दी गई उक्त घटना में दो जैन साध्वियों का निधन हो गया यह कुठारा घात संपूर्ण संत समाज के लिए  ही नहीं बल्कि संपूर्ण जैन समाज आहत है। कैसे निर्दयी लोग साधु संतों पर भी हमला कर रहे हैं आज बिजुरी जैन समाज द्वारा मौन जुलूस निकालकर बिजुरी थाना प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल प्रधानमंत्री  पुलिस अधीक्षक जैसे विभिन्न प्रमुख जनों के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर साधु संतों की सुरक्षा की व्यवस्था एवं उक्त घटनाकरित करने वाले राशिद अली शाह को कठोरतम दंड फांसी की सजा हो ऐसी मांग की गई यह घटना अहिंसा का संदेश देने वाले जैन समाज के साधु संतों के साथ की गई जिससे संपूर्ण जैन समाज आहत है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश उपरोक्त विषय को संज्ञान में लेकर कठोरता से कार्यवाही करें तथा हमारे मांग पत्र के अनुसार साधु संतों की सुरक्षा एवं समाज के हित में समुचित निर्णय लेकर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आग्रह किया गया उपरोक्त धरना प्रदर्शन में बिजूरी जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया उक्त घटना से अखिल भारतीय जैन समाज आहत और दुखी है ऐसे साधु संत जो पैदल बिहार करते हैं समाज को अहिंसा का संदेश देते हैं उनके साथ इस तरह की दुर्घटना कर हत्या कर देना बहुत ही निंदनीय  है ऐसे हत्यारों को सरेआम मौत की सजा देनी चाहिए उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिजरी को मौन जुलूस के माध्यम से ज्ञापन सौंपने वालों में श्री गुलाबचंद जैन नरेश जैन संतोष जैन संजय जैन कमलेश जैन वैभव जैन शैलेश जैन नितिन जैन आर्जव जैन अस्तित्व जैन रितेश जैन सौरभ जैन अनुज जैन सनी जैन अमित जैन प्रियेश जैन सोनू जैन विनय जैन संजय जैन,सम्यक जैन,आदि जैन,रोहित जैन साथ ही समाज की महिलाएं सारिका जैन ज्योति जैन अनामिका जैन संध्या जैन शैली जैन सोनिया जैन आकांक्षा जैन सुरभि जैन,कविता जैन अंतिम जैन,प्रियंका जैन,हनी जैन,मनो जैन, अनीता जैन प्रियंका जैन, सौम्या जैन उपरोक्त मौन जुलूस प्रदर्शन में सम्मिलित रहे।।

Post a Comment

0 Comments