पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर तथा एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 58 ग्राम गांजा, 03 नग .32 बोर के जिंदा कारतूस, ₹37,300 नगद, 05 मोबाइल फोन , एक वाई फाई डोंगल एवं एक ग्रैंड विटारा कार जप्त की गई है।
वाहन चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
दिनांक 13 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के निर्देशन में कोतमा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पथरौड़ी स्थित एंजल किराना स्टोर के सामने रात्रिकालीन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक MP18ZE5709) पुलिस चेकिंग देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
वाहन में चालक शिवा विश्वकर्मा एवं उसके साथ रेखा उर्फ मनीषा गुप्ता सवार मिले। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर नियमानुसार पूछताछ एवं तलाशी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन में गांजा रखा होना स्वीकार किया।
वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस को निम्न सामग्री बरामद हुई—
03 किलो 58 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹45,000)
03 नग .32 बोर के जिंदा कारतूस,
₹37,300 नगद,
05 मोबाइल फोन
जियो कंपनी का एक वाई-फाई डोंगल एवं सिम
दो बैग
ग्रैंड विटारा कार क्रमांक MP18ZE5709 (अनुमानित कीमत ₹12 लाख)
बरामद सम्पूर्ण सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1400000 है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
रेखा उर्फ मनीषा गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, नई बस्ती, थाना कोलगवां, जिला सतना।
शिवा विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालपुर, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतमा में धारा 8/20(b) एनडीपीएस एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नांबर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव , प्र आर रामखेलावन , प्र आर दिनेश राठौर , प्र आर संजीव त्रिपाठी , प्र.आर. ज्ञानेंद्र पासी प्र आर कपिल उइके,आर अभय त्रिपाठी,आर राकेश सिंह ,आर महेश साहू,एवं महिला आरक्षक सुप्रिया त्रिपाठी ,एवं साइबर सेल से प्र आर राजेंद्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से मादक पदार्थ की तस्करी का प्रयास विफल किया गया।
*अनूपपुर पुलिस की अपील:*
नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



0 Comments