Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

SECL अस्पताल भालूमाड़ा से चीफ फार्मासिस्ट गौतम मित्रा हुए सेवानिवृत्त, नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं






अनूपपुर

सेवा, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल रहे चीफ फार्मासिस्ट गौतम मित्रा SECL अस्पताल भालूमाड़ा से लगभग 29 वर्ष सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित समस्त कार्यकर्ता उनके निवास जमुना पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि गौतम मित्रा जी ने अपने लंबे सेवाकाल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और मरीजों के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।


गौतम मित्रा ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल की अनेक मधुर यादें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी और वे आगे भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

0 Comments