Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

होलिका दहन एवं पर्व के अवसर पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा पूर्णतः वर्जित सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था





 


✍️अनूपपुर-

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देश पर होलिका दहन एवं रंगोत्सव के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था लागू की गई है।


👉निर्णय अनुसार *दिनांक 02 एवं 03 मार्च को रात्रि 12:00 बजे तक* नगर सीमा क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों (ट्रक, डंपर, ट्रेलर इत्यादि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में पूर्व में प्रदत्त सभी प्रकार की *छूट एवं अनुमति निरस्त* रहेगी।


👉होलिका दहन कार्यक्रम रात्रि में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने के कारण भीड़-भाड़ एवं मार्ग अवरोध की संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रात्रि 12:00 बजे के पश्चात शहर की स्थिति का आंकलन कर आगे की व्यवस्था के संबंध में पृथक निर्णय लिया जाएगा।


🚑 आपातकालीन सेवाएं (एम्बुलेंस, अग्निशमन, शासकीय आपूर्ति आदि) के लिए आवश्यकतानुसार *पृथक से अनुमति प्रदान की जाएगी*, जिससे जनहित प्रभावित न हो।


👉यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से अपील की जाती है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।


*आपका सहयोग – सुरक्षित और सुव्यवस्थित होली का आधार।*


*📍यातायात पुलिस, अनूपपुर*

Post a Comment

0 Comments