अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जगनाथ सिंह मरकाम के निर्देशन में थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. विपुल शुक्ला द्वारा अगामी त्यौहार रंगों का पर्व होली का त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाने हेतु शांति समिति की आयोजन की गई । आयोजन में नगर जनप्रतिनिधि, विभिन्न वार्डों के पार्षदगण तथा नगर के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधु, तथा कार्यक्रम आयोजको, तथा धार्मिक आयोजनों के आयोजनकर्ता, डी,जे. संचालक उपस्थित रहे । जिसमें सभी ने होली त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से मनाये जाने हेतु सुझाव दिये तथा शराब पीकर हुडदंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के उपर कार्यवाही करने की सुझाव दिया गया तथा थाना प्रभारी द्वारा सभी नगरवासी एवं ग्रामवासियों को होली त्यौहार की शुभकामनाए दिये तथा अपील की गई है कि त्यौहार शांति ढंग शांति पूर्वक मनाये एवं दो पहिया वाहन में दो से अधिक सवारी बैठाकर न चलाये गहरे नदी नालों में जाने बचे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो । बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल पसान के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय यादव,विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद अब्दुल कलाम,वार्ड पार्षद सूर्य प्रकाश लोधी, वार्ड पार्षद विकास जायसवाल,डॉ शाहिद सिद्दीकी सहित स्थानीय पत्रकार राजेश सिंह, सुरेश शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, दिनेश केवट, संतोष चौरसिया, शंभू दयाल कनौजिया ,मृगेंद्र सिंह,नरेंद्र पैगवार सहित हिंदू और मुस्लिम समुदाय सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे हैं




0 Comments