Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध 7 लोगों पर रामनगर पुलिस की कार्यवाही,मुखबिर ने दी थी सूचना

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रात को मुखबिर सूचना पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा शारदा मंदिर के पास ग्राम जमुडी में दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों पर रूपयों की हार–जीत का दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा था। मौके पर निम्न आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया जिसमें मंगलदीन केवट पिता स्व. बाल्मीक केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जमुडी,प्रसाद केवट पिता महकूलाल केवट, निवासी ग्राम जमुडी,भरिया केवट पिता सम्हारू केवट, निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, थाना कोतमा,सुंदर केवट पिता हेतराम केवट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जमुडी,रामसुजान यादव पिता रामविलास यादव, उम्र 36 वर्ष ग्राम जमुड़ी ,लालमन अगरिया पिता बटुलाल अगरिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम जमुडी,बध्दसेन केवट पिता बचूलाल केवट, उम्र 34 वर्ष ग्राम जमुड़ी रहे जिनके पास मौके से कुल ₹3,440/- नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। जप्ती की कार्यवाही समक्ष गवाहान के की गई तथा संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई। गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments