Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पसान से 6 श्रद्धालु अयोध्या एवं वाराणसी धाम के लिए रवाना, यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं






अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के छह हितग्राहियों को शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को अयोध्या एवं वाराणसी धाम की पवित्र यात्रा के लिए भावभीने माहौल में रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह, परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

योजना के अंतर्गत अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, श्रीमती उमरावती देवी, सरस्वती कुमार मिश्रा, जलवती महरा, मदन तिवारी एवं श्रीमती ज्ञाना तिवारी को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तथा बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के दर्शन के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर हितग्राहियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों के लिए अत्यंत जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को भी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारीशशांक आर्मो, उपयंत्री राजेश मरकाम, यांत्रिक संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पसान धीरेंद्र सिंह, अब्दुल कलाम, जिवेन्द्र सिंह, अजय यादव, विनोद कुमार कॉल, फैयाज अहमद, विधिक सिंह, लीला गिरी, उपासना तिवारी, यशस्वी सिंह सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments