

मध्य प्रदेश केसरवानी वैश्य तरुण सभा के उपाध्यक्ष एवं जमुना कोतमा तरुण सभा अध्यक्ष राजू गुप्ता जमुना कोतमा युवा टीम के द्वारा आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली है ,यह एक सराहनीय एवं मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है !
राजू गुप्ता ने बताया की केशरवानी समाज ने सदैव से ही जनहित के कार्य में अपनी अहम भुमिका निभाई है ,
अपने समाज के साथ साथ दूसरे समाज को साथ लेकर चलने का लगातार प्रयास किया है!
इस शिविर से नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे!
शिविर में कहीं के भी मरीज़ इसका लाभ ले सकते हैं, बस उन्हें अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर साथ लाना होगा
परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा, श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से महाशिविर जमुना कालरी में 11 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र जॉच शिविर श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से विश्वस्तरीय जॉच आधुनिक मशीनो द्वारा विश्वस्तरीय डॉक्टरो की टीम द्वारा किया जायेगा।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाये उपलब्ध रहेगी
निःशुल्क आँखो से सम्बधित सभी समस्या की जाँच,निःशुल्क आँखो की एलर्जी एवं लालीपन जलन की जाँच,निःशुल्क कम दिखाई देना एवं चश्में की जाँच,निःशुल्क मोतियाबिन्द की जाँच,निःशुल्क आँखो सम्बधित समस्या की आवश्यकता अनुसार डॉ. द्वारा निःशुल्क दवाईया उपलब्ध कराई जाएगी,निःशुल्क उचित नम्बर के उपलब्ध होने पर चश्मे दिये जायेंगे,शिविर में चयनित मोतियाबिन्द के मरीजो को निःशुल्क बस द्वारा नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट ले जाने की व्यवस्था व जाँच, इलाज, आपरेशन आदि सभी सुविधा पूर्णतः निःशुल्क किया जायेगा
जिसमें अधिक से अधिक मरीज को लाभ लेने की अपील की गई है
0 Comments