Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पसान नगर विकास को नई गति: ₹9.30 करोड़ के निर्माण कार्यों का पूर्व मंत्री ने नपा अध्यक्ष के साथ किया भव्य लोकार्पण, सर्व सुसज्जित मंगल भवन जनता को मिली सौगात

पसान नगर विकास को नई गति: ₹9.30 करोड़ के निर्माण कार्यों का पूर्व मंत्री ने नपा अध्यक्ष के साथ किया भव्य लोकार्पण, सर्व सुसज्जित मंगल भवन जनता को मिली सौगात नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक–7, जमुना कॉलोनी में मंगल भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य लोकार्पण समारोह आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित रहा समारोह में हजारों की संख्या में महिला–पुरुषों की उपस्थिति ने नगर के विकास के प्रति जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, मध्यप्रदेश शासन एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह रहे उनके आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया इसके पश्चात ₹9.30 करोड़ की लागत से निर्मित कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया मुख्य अतिथि ने मंगल भवन का भ्रमण कर निर्माण गुणवत्ता का निरीक्षण किया और इसे “श्रेष्ठ एवं टिकाऊ निर्माण” बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने की विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे मंच पर डॉ. सुनील चौरसिया, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, उदय राज सिंह मामा, रामदास पुरी, लवकुश शुक्ला, अजय ताराचंद यादव, नरेश चंद शर्मा, लाल बहादुर जायसवाल, राजेश सिंह, अशोक लाल, राजू जायसवाल, रवि राठौर, जितेंद्र भट्ट, सिद्धार्थ सिंह, मीना तंवर, जितेंद्र सोनी, कैलाश सिंह मरावी, दुर्गा पटेल, सुनील सिंह, फैज मोहम्मद, शिवभान सिंह, शशांक आरमो, सीएमओ पसान उमेश त्रिपाठी, पूजा सिंह, सरोज सूर्या लोधी, रश्मि खरे, शिवरतन वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे अध्यक्ष राम अवध सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि नगर पालिका पसान में सौंदर्यीकरण, मॉडल रोड, छठ तालाब घाट, मुक्तिधाम सहित अनेक बड़े विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं परिषद की मंशा है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे उन्होंने घोषणा की कि शहीद मदन मोहन सिंह के नाम पर दो सड़कों का नामकरण किया जाएगा और आगे भी विकास की गति निरंतर बनी रहेगी उन्होंने सभी पार्षदों, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह (मिंटू), निर्माण कार्यों को उत्कृष्टता से पूर्ण कराने वाले ठेकेदार इंद्रजीत घोष का शाल–श्रीफल से सम्मान किया मुख्य अतिथि बिसाहूलाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “पहले संसाधनों का अभाव था, लेकिन आज भाजपा शासन में चौतरफा विकास हो रहा है पसान में मंगल भवन, पंडाल, सड़कें और अन्य निर्माण कार्य अध्यक्ष राम अवध सिंह के कुशल नेतृत्व में तेजी से पूर्ण हुए हैं मैं पसान सहित पूरे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ—नगर पालिका इसी तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहे उन्होंने जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन युवा पसान मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह (मिंटू) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने किया इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं वार्ड क्रमांक–10 भालूमाडा की नन्ही बच्चियों के लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, जिन्हें बदरा के सरपंच शिवभान सिंह द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया समापन पर नागरिकों ने कहा कि यह लोकार्पण पसान के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ संपन्न यह आयोजन नगर के विकासशील भविष्य की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है

Post a Comment

0 Comments