Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नशे में स्टेरिंग थामना पड़ा भारी, यातायात पुलिस अनूपपुर की कार्यवाही में 3 वाहन हुए जब्त,शराब पीकर वाहन चलाने वालों में मचा हड़कंप

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 06.1.2026 को 01 घंटे का विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कार्यवाही की है। चेकिंग के दौरान 3 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। कार्यवाही का विवरण: ब्रेथ एनालाइजर द्वारा जांच करने पर तीनों चालकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से ही वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए वाहनों में शामिल हैं 2 मोटरसाइकिल (दुपहिया वाहन) 1 कार (चार पहिया वाहन) उक्त चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अनूपपुर पुलिस की अपील जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे चालक और अन्य राहगीरों की जान को भी गंभीर खतरा रहता है। पुलिस द्वारा यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments