
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण एवं नाबालिग बालिक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में बिजुरी पुलिस के द्वारा नाबालिक गुम सुदा को दस्तयाब किया गया ।
मामले का विवरण इस प्रकार हैः- दिनांक 19.01.26 को फरियादी थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी नाबालिग लडकी जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष 03 माह है जो कक्षा 9वी बडी कन्या स्कूल बिजुरी मे पढती है दिनांक 19/01/2026 को सुबह लगभग 10.00 बजे स्कूल जा जाने का कहकर घर से गई थी शाम को घर नही लौटी तब मै उसके साथ पढने वाले लडकियों से पता तलास किया तो लडकी स्कूल नही गई थी बिना बताये कही चली गई है फिर मै नात-रिश्तेदारी एवं आस-पास कस्बा मे तलास किया तो लडकी का कही पता नही चला । कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी नाबालिक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 137(2)बीएनएस. कायम कर अनुंसंधान में लिया गया ।
दौरान विवेचना अपृहता की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर दस्तयाबी हेतु किए गये और 30.01.26 को अपह्ता बालिका को बुढार जिला शहडोल से दस्तयाब कर उसके परिजनो को विधिवत सुपुर्द किया । बालिका की दस्तयाबी होने से बालिका के परिजनो में खुशी माहौल व्याप्त है एवं परिजनो द्वारा पुलिस आभार व्यक्त किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे थाना बिजुरी के थाना प्रभारी निरी. विकास सिंह, उपनिरी मानिम टोप्पो ,सउनि विपिन बिहारी राय, सउनि प्रभाकर पटेल, सायबर सेल से पंकज मिश्र और म आर. 305 संगम तोमर की सराहनीय भूमिका रही ।
0 Comments