जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमानके निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस द्वारा *जागरूकता के साथ-साथ कठोर कार्यवाही की जा रही है।
बीते 3 दिनों के विशेष अभियान* के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 364 चालान काटे गए, जिनसे 1 लाख 42 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना* किया गया।
👉यह कार्यवाही हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना दस्तावेज वाहन संचालन सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई।
अनूपपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि *सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* है। नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। आमजन को लगातार समझाइश दी जा रही है, किंतु नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
👉यातायात पुलिस द्वारा
*नागरिकों से अपील* की गई है कि वे स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़कें सुरक्षित बन सकें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
0 Comments