अनूपपुर।
फुनगा पुलिस चौकी द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मुख्य मार्ग एनएच-43 पर स्थित एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने होटल संचालक राजकुमार प्रजापति के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मौके से कुल 15 पाव शराब जब्त की गई, जिसमें 6 पाव देशी प्लेन, 4 पाव ओसी अंग्रेजी, एवं 5 पाव मसाला शराब शामिल है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत ₹1710 आंकी गई है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी ने किया। उनके साथ प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
फुनगा पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


0 Comments