Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ग्राम पंचायत भाद में सामुदायिक गौशाला निर्माण अपूर्ण फिर किसने लगाया कार्य पूर्ण होने का सी०सी० जांच का विषय - संबंधित व्यक्ति के ऊपर हो कठोर कार्यवाही शिकायत में की गई मांग

ग्राम पंचायत भाद में सामुदायिक गौशाला निर्माण अपूर्ण फिर किसने लगाया कार्य पूर्ण होने का सी०सी० जांच का विषय - संबंधित व्यक्ति के ऊपर हो कठोर कार्यवाही शिकायत में की गई मांग 


(शैलेंद्र विश्वकर्मा)

अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है जिसमें चल रहे निर्माण कार्य का आवैधानिक तरीके से मनरेगा के पोर्टल में कार्य पूर्ण बता कर सी०सी० जारी कर दिया गया जबकि निर्माण कार्य में अभी बहुत सारे कार्य होना बाकी है। यह मामला जनपद अनूपपुर के ग्राम पंचायत भाद का बताया जा रहा है जिसको लेकर अनूपपुर जनपद सीईओ के पास जांच के लिए लिखित शिकायत किया गया।

यह है मामल - ग्राम पंचायत भाद में सामुदायिक गौशाला निर्माण कार्य वर्ष 2020-2021 में स्वीकृत किया गया जिसका था। वर्क कोड 1746002008/AV/22012034549170 उक्त कार्य निर्माणाधीन है। जिसमें शौचालय निर्माण, फर्श का काम, मुरूम फिलिंग का कार्य अपूर्ण था जिसमें उपयंत्री चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा दिनांक 08/05/2025 को ग्राम पंचायत भाद के सरपंच/सचिव को लिखित पत्र के माध्यम से ग्रेवल मार्ग एव गौशाला निर्माण अपूर्ण की स्थिति में कार्य को समय-सीमा पर पूर्ण करने को कहा गया था उक्त दिनाक तक कार्य की सी०सी० जारी नही था। जिस कारण उपयंत्री चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा पत्र जारी कर लेख किया गया था। परन्तू आनलाईन पोर्टल के माध्यम से दिनांक 27/05/2025 को देखा गया जिसमें मनरेगा पोर्टल पर दिनांक 04/03/2025 को कार्य की पूर्णताः सी०सी० जारी कर दिया गया है। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत ऐजेसी को नहीं था उक्त कार्य की ऐजेन्सी ग्राम पंचायत भाद के द्वारा सामग्री कय का भुगतान एंव मिस्त्री बाउचर का भुगतान किया जाना शेष है।जिस व्यक्ति के द्वारा कार्य की गलत तरीके से सी०सी० जारी किया गया है। उसके उपर विधिवत पूर्वक जांच कराके कठोरतम कार्यवाही किया जाए एव उक्त कार्य की सी०सी० निरस्त किया जाए जिससे काम को पूर्ण कराया जा सके एंव सामग्री / मजदूरी का भुगतान कराया जा सके।

साइबर जांच से खुलेंगे राज - ग्राम पंचायत भाद में अधूरे गौशाला निर्माण कार्य में सीसी लगने की वजह से पंचायत के जनप्रतिनिधि आक्रोशित में आ गए हैं तथा जनपद पंचायत सीईओ जांच के पास लिखित शिकायत दिया गया है। यह शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट तथा कमिश्नर कार्यालय शहडोल से लेकर मध्य प्रदेश पंचायती राज भोपाल तक होनी है जानकारों का मानना है कि साइबर जांच से साफ पता चल जाएगा की किसके द्वारा यह सीसी लगाया गया। और मांग करते हैं कि संबंधित व्यक्ति के ऊपर मध्य प्रदेश पंचायती राज के द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

0 Comments