Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को मिलेगा 33 दिवस का खाद्यान्न

अनूपपुर : अप्रैल 09, 2020

लॉक डाउन के कारण विद्यालय बंद रहने के कारण राज्य शासन द्वारा छात्र छात्राओं को एमडीएम के तहत खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 33 दिवस हेतु खाद्यान्न उचित मूल्य के दुकानों से स्वसहायता समूह द्वारा बच्चों के माता-पिता को उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त सम्बंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सरोधन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्वसहायता समूह द्वारा खाद्यान्न उठाव करा लिया गया है तत्काल सम्बंधित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में दर्ज बच्चों के माता-पिता को खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वितरित खाद्यान्न की जानकारी जनशिक्षक सम्बंधित जनपद शिक्षा केंद्र को प्रतिदिन उपलब्ध कराएँ। जनशिक्षकों से वितरित खाद्यान्न की जानकारी बीआरसीसी प्रतिदिन जिला पंचायत अनूपपुर की एमडीएम शाखा में उपलब्ध कराएँगे एवं नियमित रूप से वितरण पर निगरानी रखेंगे एवं किसी भी प्रकार की समस्याओं से तुरंत अवगत कराएँगे ताकि आवश्यक कार्यवाही कर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments