Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे दांडी यात्रा का आयोजन

फुनगा ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर पार्टी के निर्देशन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दांडी यात्रा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा इसी तारतम्य  पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल फुनगा में दांडी यात्रा का शुभारंभ गुरूवार से किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व यात्रा प्रभारी रामदास पुरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गांधी जी द्वारा बताए गए आदर्शों का संदेश इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, अस्पृश्यता का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा यह यात्रा फुनगा मंडल के ग्राम दैखल से प्रारंभ होकर पयारी ,अमलई मौहरी होते हुए ग्राम बम्हनी से फुनगा में समापन किया जाएगा ।
यात्रा में मुख्य रूप से रामदास पुरी प्रदेश कार्यसमिति यात्रा प्रभारी ,बृजेश गौतम जिला अध्यक्ष भाजपा , गणेश केवट मंडल अध्यक्ष फुनगा ,अजय गुप्ता मंडल महामंत्री, विष्णु मिश्रा मंडल महामंत्री, रमेश सिंह परस्ते ,सुनील पटेल, मुकेश पटेल, अशोक मिश्रा ,राम बिल‌ोक साहू ,भारत पूरी ,राम सुंदर केवट प्यारेलाल पूरी ,तीरथ पुरी ,ईश्वर केवट, पुरुषोत्तम केवट, सत्येंद्र केवट ,कबीर शरण ,रामेश्वर पुरी, व फुनगा मंडल के अन्य भाजपा  कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments