अखिल भारतीय कंवर आदिवासी विकास समिति संभाग शहडोल के द्वारा मरखी देवी मंदिर के समीप कंवर समाज का सामाजिक भवन के पास वीर सीताराम कंवर की शहीद दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता अनिरुद्ध सिंह अखिल भारतीय कंवर आदिवासी विकास समिति संभाग शहडोल ने की। मुख्य अतिथि श्री मति यशवंती सिंह कंवर अध्यक्ष जिला पंचायत एम बी सी छत्तीस गढ़ ,विशिष्ट अतिथि श्री मति चन्द्रवती सिंह कंवर जनपद सदस्य जनपद बुढार,श्री मति ममता सिंह जनपद सदस्य जनपद पंचायत कोतमा जिला अनूपपुर ,पारसमणी सिंह जनपद सदस्य जनपद पंचायत बुढार जिला शहडोल ,छक्के लाल सिंह कंवर जनपद सदस्य जनपदपंचायत जयसिंह नगर ,तारकेश्वर सिंह कंवर ग्राम जमुनिहाँ भूमि दाता के आतिथ्य में आयोजन किया गया।
इस आयोजन का शुभारंभ शहीद वीर सीताराम कंवर की छाया चित्र में सभी अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया । कँवर समाज के दूर दूर से पधारे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों , कर्मचारियों और क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का खेल कूद प्रारंभ किया गया उसमें मेधावी बच्चों को तथा क्षेत्रीय कंवर समाज के जो बच्चे पढ़ने में अच्छे नम्बरों से पास हुए उन सभी को समिति के द्वारा रुपये ,पेन कापी देकर बच्चों का मनोबल को बढ़ाया । इस कार्यक्रम में अतिथियों और वरिष्ठ जनों ने उद्बोधन दिया जिसमें शहीद वीर सीताराम कंवर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया समाज को संगठित रहने की बात कही गई, मुख्य रूप से बच्चों को हर हाल में अच्छी शिक्षा दिलाई जाए ,शिक्षा से ही परिवार का विकास ,समाज का विकास ग्राम तथा देश का विकास संभव है । कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी को भोजन प्रसाद कराया गया।
मौके पर -- सरपंच जमुनिहा नारायण सिंह ,सरपंच केशवाही श्रीमती देवकी सिंह,सरपंच कुम्हारी श्रीमती चंपी बाई सिंह,सरपंच धनौरा श्रीमती सुनीता सिंह,शेषमणि सिंह ,रामपाल सिंह ,विजय सिंह ,रुद्रप्रताप सिंह ,राजेंद्र प्रताप सिंह चीफ इंजीनियर शहडोल,गणेश सिंह कमिश्नर वाणिज्य करविभाग जबलपुर,गुलज़ार सिंह, कमोल सिंह एडवोकेट, कमोल सिंह खांडा,शेषनारायण सिंह,मानसिंह कंवर ,रवि शंकर सिंह ,प्रमोद सिंह कंवर,बलराम सिंह ,सरोधन सिंह कंवर छत्तीसगढ़,अशोक सिंह कंवर,प्यारेलाल सिंह कंवर,राजाराम सिंह,उदयप्रताप सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही है



0 Comments