जमुना-कोतमा। क्षेत्रीय चिकित्सालय कोतमा कॉलरी, जमुना-कोतमा क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 को चिकित्सा विभाग, जमुना-कोतमा क्षेत्र के सौजन्य से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमुना कोतमा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में SECL जमुना-कोतमा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र टुडू के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की दिशा में सराहनीय योगदान दिया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मुख्य महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र टुडू द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. राम, डॉ. सदफ, संतोष भारती (फार्मासिस्ट), नीता दास (चीफ मैट्रन) सहित अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। रक्तदान जैसे मानवीय कार्य से जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहायता मिलती है।







0 Comments