अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर हीरा सिंह श्याम की अनुशंसा के उपरांत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अनूपपुर जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव को जिला अध्यक्ष एवं शिवरतन वर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
प्रेमचंद यादव भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री के रूप में संगठन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, वहीं शिवरतन वर्मा अनूपपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं। दोनों ही वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं जिला महामंत्री शिवरतन वर्मा की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए पिछड़ा वर्ग समाज के बीच संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई


0 Comments