देव रूप में छोड़ी गई बकरी हुई लापता, पत्तू यादव ने जताई चिंता
अनूपपुर।
दैखल निवासी पत्तू यादव द्वारा एक बकरी को देव रूप में आजाद छोड़ा गया था, ताकि वह बिना किसी बंधन या दबाव के अपनी इच्छा के अनुसार खुले में विचरण कर सके। बकरी को किसी प्रकार के पालन या बंधन में नहीं रखा गया था।
बताया गया कि कुछ समय बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बकरी को बांध दिया गया। इसके बाद से बकरी का कहीं पता नहीं चल रहा है। पत्तू यादव ने चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि कहीं किसी व्यक्ति ने बकरी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया।
पत्तू यादव के अनुसार, उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा भी बकरी की तलाश एवं उसके संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पत्तू यादव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बकरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उन्हें या पुलिस को सूचित करें।


0 Comments