Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से चार दिवसीय खेल महोत्सव सम्पन्न, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से चार दिवसीय खेल महोत्सव सम्पन्न, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत मझौली में 168 युवाओं ने क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में लिया भाग

अनूपपुर। जिले के ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम मझौली में 23 से 26 फरवरी तक चार दिवसीय खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में परियोजना से जुड़े विभिन्न गांवों के कुल 168 युवाओं ने क्रिकेट, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में उमरदा पंचायत की टीम ने कोठी ग्राम पंचायत की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में कोठी ग्राम पंचायत की टीम ने गुलीडांड पंचायत की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर ट्रॉफी हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मझौली पंचायत की टीम ने उमरदा पंचायत की टीम को हराकर विजेता कप पर कब्जा जमाया।


तीनों खेलों के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और अंतिम क्षणों तक दर्शकों की उत्सुकता बनी रही। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर थर्मल प्लेइंग इलेवन एवं सरपंच प्लेइंग इलेवन के बीच खेले गए मैत्री मैच ने आपसी सौहार्द और सामुदायिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अदाणी समूह की ओर से साइट हेड अरुण सिंह, प्रोजेक्ट हेड राजीव गुप्ता, अनुराग सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ जर्सी सेट एवं खेल किट प्रदान की गई, वहीं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को जर्सी सेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अदाणी फाउंडेशन के अनुसार खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों का आयोजन जारी रखने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments