होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना रामनगर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं गश्त की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
थाना रामनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीते पाए गए 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 36(2) आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर पंजीबद्ध की गई है।
आरोपीगणों से शराब पीने के डिस्पोजल, आधी पियी हुई शराब के पाव, पानी बॉटल आदि सामग्री जप्त की गई है ।
इस संबंध में क्रमशः अपराध क्रमांक 54/26, 55/26, 56/26, 57/26, 58/26 एवं 59/26 थाना रामनगर में कायम किए गए हैं।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि होली पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर शांति व्यवस्था भंग न करें।


0 Comments