Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बहुप्रतीक्षित मंगल भवन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा कल,भाजपा दिग्गज करेंगे शिरकत,नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह की सराहनीय भूमिका

अनूपपुर: नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक-7 (जमुना कॉलोनी) में विकास कार्यों को भव्य रूप दिया जा रहा है। मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नवनिर्मित मंगल भवन एवं अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। यह पूरा आयोजन भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन स्मृति को समर्पित है। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: समारोह के मुख्य अतिथि अनूपपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश गौतम उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह करेंगे। तैयारियां पूर्ण: नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय ताराचंद यादव, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह (मिंटू), इंजीनियर उमेश त्रिपाठी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आरमों के मार्गदर्शन में केयर कमेटी द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष की अपील: नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने नगर के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल (जमुना कॉलोनी) पहुँचें। उन्होंने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments