पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 10/02/2026 को अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन की मुखबिर सूचना पर खेडिया क्रेशर तिराहे पर घेराबंदी कर एक लाल रंग का महिन्द्रा कंपनी का 275 डीआई एक्सपी बिना नंबर को मय ट्राली जिसमे एक घन मीटर करीब रेत भरा हुआ रेत की कीमत करीब 5000 रुपये एवं ट्रेक्टर ट्राली की कीमत 500000 रुपये कुल कीमती 505000 रुपये को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक सत्यनारायण साहू उर्फ लाल पिता धनपत साहू उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 12 बहेराबांध थाना बिजुरी जिला अनूपपुर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 39/192 एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है ।
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, प्र.आर. बसन्त कोल, आर. मनोज उपाध्याय , आर. रामनिवास गुर्जर की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
0 Comments