Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पेंटिंग के रंगों में उभरी यातायात जागरूकता DVM इंग्लिश मीडियम स्कूल, अनूपपुर के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से सीखे यातायात नियम

पेंटिंग के रंगों में उभरी यातायात जागरूकता DVM इंग्लिश मीडियम स्कूल, अनूपपुर के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से सीखे यातायात नियम ✍️पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर *DVM इंग्लिश मीडियम स्कूल, अनूपपुर* में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से *यातायात नियमों का सुंदर एवं संदेशपरक चित्रण* किया। 🚦*प्रतियोगिता में विजेता* प्रथम स्थान – सुश्री सोनाक्षी (कक्षा 9) द्वितीय स्थान – सुश्री स्वाति (कक्षा 9) तृतीय स्थान – सुश्री तथा द्विवेदी (कक्षा 8) प्राप्त किया। 👉प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने *कड़ी मेहनत एवं रचनात्मकता के साथ* आकर्षक चित्र बनाकर यातायात नियमों की उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। 👉यह कार्यक्रम अनूपपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *सतत् जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा* रहा। यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बच्चों एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। *📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

Post a Comment

0 Comments