Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जमुना के स्टाफ पंडाल और मेन दुर्गा पंडाल में गरबा की धूम, आज नवमी पर भी होगा आयोजन महिलाओं और बच्चियों ने गरबा में लिया हिस्सा, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकलीं थाना प्रभारी राधिका भगत











अनूपपुर

नवरात्रि के पावन पर्व पर जमुना क्षेत्र के स्टाफ दुर्गा पंडाल और मेन दुर्गा पंडाल में गरबा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक गरबा में भाग लिया और भक्तिमय माहौल में आनंद उठाया। दोनों पंडालों में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।


मेन दुर्गा पंडाल जमुना के अध्यक्ष सचिन जायसवाल तथा स्टाफ दुर्गा पंडाल के सचिव अविनाश सिंह राजा ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन आज नवमी पर भी गरबा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों और महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


 थाना प्रभारी ने किया पंडालों का भ्रमण


नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ जमुना एवं भालूमाड़ा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण करती नजर आईं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 व्यवस्थाओं में जुटे रहे पदाधिकारी


स्टाफ दुर्गा पंडाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर जायसवाल और नरेश चंद्र शर्मा आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय नजर आए। नवरात्रि के उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की तथा गरबा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां स्टाफ पंडाल के द्वारा गरबा में नृत्य कर रही बच्चियों को 1100-1100  रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जिससे बच्चों का उत्साह बना रहे


नवमी के अवसर पर होने वाले गरबा आयोजन को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments