अनूपपुर।
मध्यप्रदेश पुलिस के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत ग्राम बम्हनी में मंगलवार को विशेष रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको के मार्गदर्शन में चौकी फुनगा की टीम द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया गया।
चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी एवं सहायक उप निरीक्षक कोमल अरजरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।


0 Comments